रुडकी, मार्च 2 -- रुड़की। खिदमते खल्क कमेटी शेखपुरी के अध्यक्ष सेवानिवृत सूबेदार मेजर कारी रागिबुल्लाह ने मुस्कान पैलेस में माहे रमजान पर गरीब, विधवाओं तथा बेसहारा लोगों को राशन की किटें बांटी। उन्होंने कहा कि रोजा रखने, नमाज पढ़ने, के साथ ही इस्लाम के उसूलों पर चलना, यतीमों की मदद करना भी इबादत है। इस अवसर पर डॉ. ताहिर हुसैन, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद जाकिर, अफजल मंगलौरी, सलमान फरीदी, इमरान देशभक्त, सैयद नफीसुल हसन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...