फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर। भोजन जन सेवा समिति द्वारा होली के त्योहार पर जरुरतमंदो को त्योहार की सामग्री का वितरण किया। संस्थापक कुमार शेखर ने बिरसा मुंडा संस्कार शाला में शिक्षणरत बच्चों को पिचकारी, रंग, मुखौटे, गुलाल एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही रंगो के इस त्योहार को प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाए जाने की अपील की गई। इस मौके पर नरेश गुप्ता, मनीष केसरवानी, राकेश गुप्ता, अंकिता सिंह, रामेंद्र सिंह, आशीष मिश्रा, सुरेश, करन कुमार, शैलेश साहू, अंकित वर्मा, दिलीप यादव, आचार्य रामनारायण आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...