फतेहपुर, अप्रैल 4 -- खागा। समाधान दिवस के दौरान ग्रामीण जरीब लेकर पहुंचे और लेखपाल एवं कानूनगो पर आरोप लगाने लगे। डीएम ने एसडीएम से प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व कर्मियों द्वारा जरीब भूलने की बात कही। डीएम ने दो पक्षों को बुला कर मामले को निष्तारित करने के निर्देश है। तहसील सभागार में शनिवार को डीएम रविन्द्र सिंह एवं एसपी अभिमन्यु मांगलिक कीअध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की बड़ी संख्या पहुंची। इस दौरान नगर के कुछ लोग जरीब लेकर पहुंचे और डीएम से शिकायत की कि सरकारी बंटवारे को कोर्ट से आदेश हुआ था। लेखपाल व कानून गो मौके पर जांच के लिए गए थे। आरोप है कि रिश्वत की मांग पूरी न हीं होने कर्मचारी जरीब छोड़ कर बिना नापजोख किए लौट गए। डीएम ने एसडीएम से मामले की जानकारी ली और शिकायत को निष्तारित करने का आदेश दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.