कानपुर, अप्रैल 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर की ध्वस्त ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए डीसीपी ट्रैफिक शनिवार को अत्यधिक जाम वाले जरीब चौकी चौराहे पर पहुंचे। चौतरफा फुटपाथों पर सामान पसरा था। कॉमर्शियल वाहन सड़क पर खड़े होकर सवारियां उतार-चढ़ा रहे थे। डीएसपी ने चौतरफा रस्सी बंधवा लक्ष्मण रेखा खींची। दुकानों का सामान बाहर रखने और वाहनों के खड़े होने की हद तय की। इसके साथ ही रूट मार्शल की तैनाती भी कर दी गई है। अब एक सप्ताह बाद रूट मार्शल के कार्य की समीक्षा की जाएगी। डीसीपी रवींद्र कुमार ने लगभग ढाई घंटे रहकर जाम के कारण और निदान समझे। जिम्मेदारों संग हर रूट के मुहाने का दौरा किया। रूट मार्शल को हिदायत दी कि वह जाम न लगने दें। यहां अतिरिक्त फोर्स भी रहेगा। बताया कि लक्ष्य तभी पूरा होगा जब वाहन सवारों का घर या प्रतिष्ठान आने-जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.