बदायूं, जनवरी 11 -- दहगवां। जरीफनगर पुलिस द्वारा बदायूं-संभल बॉर्डर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसओ सुमित शर्मा के नेतृत्व में चले इस अभियान केदौरान दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया और चालान काटे। एसओ ने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने जोर दिया कि छोटी सी लापरवाही गंभीर परिणाम दे सकती है, इसलिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद महत्वपूर्ण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.