जरीडीह में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मुहर्रम
बोकारो, जून 26 -- जरीडीह थाना क्षेत्र में हजरत हसन-हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाने वाला मुहर्रम का पर्व शुक्रवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों से ताजिया जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जैनामोड़, बांधडीह, बारू, तुपकाडीह, मानगो टांड़, बालीडीह समेत कई क्षेत्रों में ताजिया के साथ भव्य जुलूस निकाले गए। इस दौरान पारंपरिक अखाड़ों का भी आयोजन किया गया, जहां जंगियों ने लाठी, भाला और तलवार के हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। मुहर्रम को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग जुलूस और अखाड़ों में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- तुपकाडीह व मानगो में निकला ताजिया जुलूस पूरे आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द का माहौल बना रहा। मुह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.