बोकारो, सितम्बर 30 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जरीडीह प्रखंड परिसर में भाजपा की ओर से सेवा सेतु लाभार्थी शिविर लगाया गया। शिविर पूर्व बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, प्रखंड अध्यक्ष विक्रम गोस्वामी, जिला मंत्री मनोज ठाकुर, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, सुनील मंडल , सतीश रायआदि ने संबोधित कर उद्देश्य पर प्रकाश डाले। इसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क कर समाधान का प्रयास किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, पेंशन और आधार कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं से जुड़ी समस्याएं लेकर लोग शिविर में पहुंचे। यह भी पढ़ें- Jamtara News: लाभार्थी शिविर में सुनीं लोगों की समस्याएं, योजन...