जरीडीह में पंसस की बैठक में नहीं पहुंचे विभागीय पदाधिकारी, बैठक स्थगित
बोकारो, मई 10 -- जरीडीह प्रखंड के सभागार में शनिवार को 10 माह बाद पंचायत समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख देवनारायण भगत ने किया। आयोजित बैठक में बीडीओ बीडीओ सीमा कुमारी सहित प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए। लेकिन पंसस की मासिक बैठक में विभागीय पदाधिकारी के उपस्थिति नहीं होने के कारण अंशिक चर्चा के बाद पुनः 10 दिनों के भीतर बैठक बुलाने का प्रस्ताव लेकर स्थगित किया गया। मौके पर बाराडीह मुखिया पुष्पा देवी, पंचायत समिति सदस्यो में कविशरण कुमार, वकील अंसारी, बसंती देवी, राजा राम मांझी, ललित नारायण महतो, पंचानन महतो, आयुष, नशिमा खातून, माधुरी देवी आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.