गिरडीह, अप्रैल 14 -- पचम्बा। पचम्बा के जरीडीह में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 16 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मद्देनजर उपायुक्त रामनिवास यादव ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मंच व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की सुविधा, पार्किंग, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा प्रबंधन की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और सभी तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं। उपायुक्त ने कहा कि प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिले...