जरीडीह में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी संजय साव गिरफ्तार
बोकारो, जून 30 -- जरीडीह थाना क्षेत्र की तांतरी उत्तरी पंचायत स्थित कुम्हारडीह गांव में पुलिस ने अवैध विदेशी शराब निर्माण के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी संजय साव को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने परिवार के साथ घर में रहकर अवैध शराब बनाने और उसकी सप्लाई का धंधा चला रहा था, ताकि किसी को उस पर संदेह न हो। जरीडीह थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुम्हारडीह स्थित संजय साव के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान घर से करीब 1 लाख 89 हजार 600 रुपये नकद बरामद किए गए। नकदी विभिन्न शराब ब्रांडों के स्टीकर में लपेटकर रखी गई थी। इसके अलावा भारी मात्रा में विदेशी शराब के नकली स्टीकर, ढक्कन, खाली बोतलें तथा लगभग 40 लीटर केमिकल भी जब्त किया गया। पुलिस ने मौके से शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.