बोकारो, जून 23 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बाजार स्थित गुरुद्वारा गली में एक गृहस्वामी और भाड़ेदार के बीच हुए विवाद का मामला थाने पहुंच गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आवेदन दिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। भाड़ेदार रेनू रवानी ने अपने आवेदन में बताया है कि 21 मई की दोपहर वह सामान लेने बाजार गई थीं। इसी दौरान गणेश श्रीवास्तव व रितिक कुमार तथा सात अन्य लोग उनके घर पहुंचे। उस समय घर पर उनकी छोटी बहू मौजूद थी। आरोप है कि रितिक कुमार और अन्य युवक घर तथा पड़ोसी के मकान की छत पर चढ़ गए और तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में मारपीट, पांच नामजदगृहस्वामी का पक्ष वहीं गृहस्वामी रेणु देवी ने अपने आवेदन में कहा है कि रेनू रवा...