जरीडीह बाजार के रवि कोलकाता में सम्मानित
बोकारो, अप्रैल 5 -- जरीडीह बाजार। बेरमो के जरीडीह बाजार निवासी कन्हैया गुप्ता के पुत्र रवि गुप्ता को द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) द्वारा सीएमए की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया। कोलकाता में आयोजित एक भव्य समारोह में मेडल देकर सम्मानित किया गया। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। रवि गुप्ता ने कहा कि सीएमए जैसी कठिन परीक्षा में सफलता पाने के लिए निरंतर मेहनत, लगन और समर्पण बेहद जरूरी है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। 12. कोलकाता में सम्मानित होते रवि गुप्ता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.