जरीडीह बाजार के अनूप साव को मिली नई जिम्मेवारी
बोकारो, जून 23 -- जरीडीह बाजार। राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त मीडिया प्रभारी अनूप कुमार साव को महाराष्ट्र के मुंबई महानगर क्षेत्र स्थित कल्याण शहर में संगठन के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी गुप्ता ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। अनूप कुमार के सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनहित के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से झारखंड प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा समाज के हितों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। बोकारो जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता एवं संगठन के अन्य पदाधिकारीगण रमेश नायक, भुवनेश्वर साहू, राजेश साव, जानकी नायक एवं जरीडीह बाजार के भामाशाह समिति से बिनोद साहू, दिलीप कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.