बोकारो, फरवरी 3 -- बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के गुप्त सूचना के आधार पर जरीडीह पुलिस ने जैनामोड़ फोरलेन शुगर एण्ड स्पाईस होटल के पास छापेमारी कर एक ट्रक, पिकअप वैन व माल वाहक ऑटो को जप्त कर 433 पेटी अवैध विदेशी शराब व तीन अभियुक्त के साथ लगभग आठ लाख नकद राशी जप्त किया है। मंगलवार को थाना परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन कर एसपी हरविंदर सिंह ने जानकारी देते बताया कि सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक एसआईटी टीम का गठन करते हुए तत्वरित कार्रवाही करते हुए जैनामोड़ फोरलेन शुगर एण्ड स्पाईस होटल के पास स्थित गली से ट्रक जेएच 09टी/3898, पिकअप जेएच 01ईजेड/2272 मैजिक छोटा हाथी जेएच09एडब्लू/7836 व क्रेटा कार जेएच09एवाई/3875 को जब्त किया गया है। बताया गया कि घटना स्थल पर ट्रक में लदे शराब के पेटियो को छोटे - छोटे वाहनो में लोड़ करके विभिन्न स्था...