रांची, मार्च 13 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के जरिया पुरनाडीह गांव में बजरंगबली और देवी मंडप पुनर्निर्माण की तृतीय वर्षगांठ समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान देवी देवताओं की विधिवत पूजा अर्चना, हवन और पूर्णाहुति के साथ 12 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। साथ ही शाम सात बजे से भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजेश महतो, मन्नू बड़ाइक, प्रमोद कुमार, गंदूर गोप, सुभाष गोप, दीपक महतो, ओमप्रकाश गोप, दिवाकर गोप, सुरेश महतो, भोला साहू और सीताराम महतो समेत दर्जनों ग्रामीणों ने सराहनीय योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...