रांची, अप्रैल 28 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड का ऐतिहासिक जरिया मंडा मंगलवार को पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हो गया। पुजारी कश्यप दास गोस्वामी की अगुवाई में पाट भोक्ता कलेश गोप और भोक्ता बबलू गोप ने लोटन सेवा, धुआं-सूआं, फूलखूंदी व झूलन जैसे अनुष्ठानों को विधिवत संपन्न कराया। श्रद्धालु भोक्ताओं और सोगताईनों ने निर्जला उपवास व नेम-निष्ठा के साथ दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी भक्ति और तपस्या का प्रदर्शन किया। बुधवार शाम दादुल घाट से पारंपरिक नाच-गान के साथ शिवभक्त मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के बाद उन्हें झूलन खूंटे से झूलाया गया। इस दौरान शिवभक्तों द्वारा बिखेरे गए श्रद्धा के फूलों को पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। मंगलवार रात जागरण में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने गीत-संगीत से माहौल भक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.