रांची, अप्रैल 28 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड का प्रसिद्ध व ऐतिहासिक जरिया मंडा मंगलवार को पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हो गया। पुजारी कश्यप दास गोस्वामी की अगुवाई में पाट भोक्ता कलेश गोप और भोक्ता बबलू गोप ने लोटन सेवा, धुआं-सूआं, फूलखूंदी और झूलन जैसे अनुष्ठानों को विधिवत पूरा किया। भोक्ताओं और सोगताईनों ने निर्जला उपवास व नेम-निष्ठा के साथ दहकते लाल अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी भक्ति और तपस्या का परिचय दिया। बुधवार शाम दादुल घाट से पारंपरिक नाच-गान के साथ शिवभक्त मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना के बाद झूलन खूंटे से झूलाया गया। इस दौरान बिखेरे गए आस्था के फूलों को पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। यह भी पढ़ें- जरिया मंडा पूजा समारोह में गूंजा हर हर महादेव सोमवार रात जागरण में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें कल...