रांची, मई 19 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इठ्ठे करंज टोली निवासी संदीप आईन्द की मंगलवार को ट्रैक्टर से गिरने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार संदीप आईन्द खेत में गोबर खाद फेंकने के बाद ट्रैक्टर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उसे अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। संदीप आईन्द  ट्रैक्टर में मजदूर के रूप में कार्य करता थे। घटना की सूचना मिलने पर जरियागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो...