जरियनपुर में गंगा प्रतिमा स्थापना व बस अड्डे की मांग
शाहजहांपुर, मई 24 -- मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह यादव ने प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से रविवार को क्षेत्रीय ग्रामीणो के साथ मिलकर मिर्जापुर क्षेत्र के जरियनपुर चौराहे पर गंगा प्रतिमा स्थापित कराने एवं चौराहे के सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर पत्र सौंपा है। इसके साथ ही पत्र में जरियनपुर में बस अड्डे की स्वीकृति देने की भी मांग उठाई गई है। बताया गया है कि दिल्ली व अन्य स्थानों के यात्रियों को बस अड्डा न होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.