राठ (हमीरपुर), जून 17 -- Hamipur Murder: बचपन में जिस पिता की उंगली पकड़कर चलना सीखा, बड़ा हुआ तो उसी के लिए काल बन गया। बेटे ने पिता को बेरहमी से पीटकर मार डाला। मामूली कहासुनी से शुरू हुई बात जानलेवा बन गई। बेटे ने पिता पर 12 सेकेंड में लाठियों से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। बेटे की पिटाई से पिता बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना यूपी के हमीरपुर जिले की है। अतरौलिया मोहल्ले में मंगलवार शाम घर पर मामूली कहासुनी के दौरान पुत्र ने पिता को लाठी से सिर फोड़ कर मार डाला। पहले ही वार में धराशायी हुए पिता पर बेटा लगातार प्रहार करता रहा। हत्या के बाद वह फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजन मेडिकल कॉलेज उरई ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित बेटे को पकड़ लिया है। पुलिस की पूछताछ में ...