बोकारो, अप्रैल 6 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोह पंचायत के काटम कुल्ही गांव निवासी सह भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद स्व शिवदयाल महतो के सम्मान में भारतमाला परियोजना (एनएच 320) में जराडीह मोड का नामकरण सोमवार को शिवदयाल महतो चौक के रूप में किया गया। स्व शिवदयाल के वंशज पारसनाथ महतो, लक्ष्मण महतो, प्रदीप महतो, बबलू महतो, चंद्रनाथ महतो, नरेश महतो, जेठू महतो मौजूद रहे। जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो ने कहा कि अपने क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी वीर अमर शहीद शिवदयाल महतो हमारे लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उनके संघर्ष को हमेशा आंदोलन की याद दिलाते रहेगा। जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव मनोहर महतो ने इतिहास में स्व शिवदयाल महतो के साथ जो अन्याय हुआ है, जिसे कदापि भूलाया नहीं जा सकता है। पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो ने कहा कि सरकारों को ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.