सिमडेगा, अप्रैल 29 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के जराकेल स्कूल के रसोईघर में गैस सिलेंडर में आग लगने कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। घटना मे किसी के हताहत होने की सुचना नहीं है। घटना में कुछ बोरा व कागज, अवशेष लकडी में आग लग गयी थी घटना की जानकारी मिलने पर बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी घटनास्थल पहुंचे मामले की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की तत्परता से आग बुझा दिया गया। बताया गया कि मध्यान भोजन बनाने के लिए गैस ऑन किया इसके तुरंत बाद पाइप में आग लग गयी। आग धीरे-धीरे बढ़ने लगी बोरा कागज अन्य सामानों को अपने लपेटे में ले लिया जिससे रसोई घर से धुआं निकलने लगा। जिसके बाद लोग सक्रिय हुए और आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.