दुमका, अप्रैल 8 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी में 22 मौजा की वार्षिक गंवाली पूजा में मंगलवार को रक्षाकाली और माता शीतला सहित ग्राम देवियों की विधि विधान से पूजा-अर्चना नियम निष्ठा के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर ग्राम देवियों की पूजा-अर्चना के लिए 22 गांवों के श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मंगलवार को ग्राम देवियों की वार्षिक गंवाली पूजा से पूर्व सोमवार को ग्राम देवी का प्रतिनिधि बनकर चटिया द्वारा 22 गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों द्वारा देवी को अर्पित पूजा द्रव्य ग्रहण किया गया और ग्रामीणों को आयुष्य आरोग्यता का चटिया ने आशीर्वाद दिया। प्राचीन समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस क्रम में सैकड़ों श्रद्धालु देवी की पूजा के लिए भिक्षाटन करने निकले और भिक्षाटन से प्राप्त अन्न व राशि से पूजा के लिए संसाधन जुटाकर मंगलवार को ग्राम रक्षाकाली की अर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.