दुमका, मई 17 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबियाटीकर के समीप नेशनल हाईवे 114 ए पर बीते शनिवार की शाम बाइक और ट्रैक्टर की हुई भीषण टक्कर में घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर रूप से घायल युवक की दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हादसे में मृत युवक की पहचान हो गई है। मृतक का नाम शालिग्राम कुंवर (उम्र-25 वर्ष) , पिता बरतो कुंवर ग्राम कन्हैयापुर, थाना जरमुंडी निवासी बताया जाता है। जबकि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल की पहचान गांव के ही मारवाड़ी कुंवर (उम्र 26 वर्ष) उर्फ मडुवा, पिता विष्णु कुंवर के रूप में हुई है। रविवार को मृत युवक का पोस्टमार्टम कराकर जरमुंडी थाना पुलिस द्वारा शव को घर वालों के सुपुर्द कर दिया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो...