दुमका, मार्च 23 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका- देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर दुधानी- नावाडीह गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना शनिवार को देर रात में हुई। शव की पहचान जरमुंडी थाना अन्तर्गत विराजपुर गांव निवासी मंतोष कुमार पिता शंकर भंडारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक मंतोष बाइक पर सवार होकर जोगिया मोड़ जा रहा था। इस क्रम में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर घायल मंतोष के परिजन और बासुकीनाथ नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रोहित कुमार राउत सहित अन्य साथी मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.