दुमका, मार्च 20 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। रामनवमी को लेकर जरमुंडी थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक जरमुंडी डीएसपी सह पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान रामनवमी को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। रामनवमी के दौरान निकलने वाले जुलूस को लेकर विभिन्न अखाड़ों से रूट चार्ट की जानकारी प्राप्त की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि बिना लाइसेंस जुलूस नहीं निकालने, उपद्रवी पर नजर रखने, तलवारबाजी पर कड़ी निगरानी, अश्लील गाना, जुलूस निकालने में समय सीमा का ध्यान रखने, क्राइम कंट्रोल पर नजर रखने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा की गयी। थाना प्रभारी ने कहा कि जुलूस के दौरान आपराधिक तत्वो पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अखाड़े की विशेष निगरानी रखी जाएगी। अगर किसी भी व्यक्ति को कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.