दुमका, अप्रैल 7 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी में 22 मौजा (गांवों) के ग्राम रक्षा काली की वार्षिक गंवाली पूजा के लिए सोमवार को देवी का प्रतिनिधि बनकर चटिया ने 22 मौजा के घर-घर भ्रमण कर देवी का निमित्त बनकर श्रद्धालुओं से पूजा ग्रहण किया और आयुष्य आरोग्यता का आशीर्वाद भी दिया। जरमुंडी नीचे बाजार में अवस्थित काली मंदिर से सोमवार को देवी के प्रतिनिधि के तौर पर 22 गांवों के भ्रमण के लिए चटिया निकला। जरमुंडी के 22 मौजा में ग्राम देवी की वार्षिक पूजा को लेकर चटिया गांव-गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से पूजा के निमित्त द्रव्य को देवी के प्रतीक रूप में ग्रहण किया।इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने रक्षा काली की पूजा के निमित्त भिक्षाटन किया। भिक्षाटन से प्राप्त होने वाले अन्न और अन्य द्रव्यों से प्राप्त होने वाली राशि से ग्रामीण श्रद्धालु मां रक्षाकाली क...