देवघर, फरवरी 2 -- देवघर। दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बांधोडीह गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल मोहनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को होने पर दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया । जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया । घायल विशेश्वर मंडल और उनकी पत्नी प्रीति कुमारी है। घटना के संबंध में घायल विशेश्वर मंडल के पिता जोगेंद्र मंडल ने बताया कि उनका पुत्र अपनी पत्नी के साथ अपनी बहन के घर गया हुआ था। वहां से लौटने के दौरान बांधोडीह गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.