दुमका, मार्च 13 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना नंदी चौक के समीप गुरुवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल के निर्देश पर इस अभियान की अगुवाई सब इंस्पेक्टर सुशील सिंह ने किया। जांच प्रक्रिया के दौरान दोपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। इस दरम्यान बाइक की डिक्की की जांच के साथ ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट व अन्य आवश्यक कागजातों की पड़ताल की गई। वहीं बिना हेलमेट एवं लाइसेंस के दर्जनों बाइक सवार का चालान काटा गया। बाइकर्स को हेलमेट और शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने की हिदायत भी दी गई। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को लेकर नागरिकों को जागरूक करना था। जिससे आए दिनों होने वाले सड़क दुर्घटना में मौतों के आंकड़े में कमी लाई जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...