दुमका, अप्रैल 24 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवारा पंचायत के पहाड़पुर गांव निवासी हीरालाल मिर्धा की 20 वर्षीय पुत्री पिछले कुछ दिनों से लापता है। हीरालाल मिर्धा ने बताया कि उसकी पुत्री पिछले कुछ दिनों से घर से लापता है। घर वालों ने आस -पड़ोस रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। घरवालों ने अंततः थक हारकर जरमुंडी पुलिस में इसकी सूचना दी। हीरालाल मिर्धा ने जरमुंडी पुलिस से अपने पुत्री के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। फोटो-23दुमका-211, कैप्शन-बसंती कुमारी (फाइल फोटो) यह भी पढ़ें- लापता संजीता की तलाश तेज, सूचना देने पर दो लाख इनाम घोषित यह भी पढ़ें- घर से किशोरी हुई लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.