जरमुंडी के नया फेटका में ग्रामीणों के साथ बैसी ने की जागरुकता बैठक
दुमका, जून 13 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड के खरबिला पंचायत अंतर्गत नया फेटका ग्राम में बैसी के सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया। आगामी 27 जून को सिदो कान्हू चौक (पोखरा चौक) दुमका से 30 जून तक शहीद ग्राम भोगनाडीह, बरहेट पर्यंत पदयात्रा क्रार्यक्रम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में बैसी के सदस्यों ने अमर शहीद सिदो कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानो एवं हजारों संथालों के बलिदानों को याद किया। बैसी द्वारा बताया गया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य सभी शहीदों को उनके बलिदानों के लिए श्रद्धांजलि देना है। पदयात्रा को सफल बनाने हेतु उपस्थित सभी ग्रामीणों को इसमें बढ़ चढ़ कर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। बैठक में कार्यक्रम के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई और पदयात्रा मे शामिल होने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.