दुमका, अप्रैल 12 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत जराकुरूवा में शनिवार से तीन दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। रामकथा के प्रथम दिन कथा स्थल से सैकड़ो महिलाओं एवं कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। शिवगंगा में कलश भरकर एवं बासुकीनाथ मंदिर की परिक्रमा के उपरांत कलश शोभायात्रा पुनः जराकुरवा स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इस कलश शोभा यात्रा में सूबे के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने भी भाग लिया। उन्होंने इस प्रकार के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे युवा पीढ़ी अपनी सनातनी परंपरा संस्कृति का बोध होगा एवं नैतिकता व सामाजिक मूल्य का बोध होगा। बता दें कि इस तीन दिवसीय राम कथा में वृंदावन से आए कथा व्यास स्वामी सुबोधानंद के द्वारा प्रतिदिन संध्या छह बजे से रात्रि 11 बजे तक कथा वाचन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य यज...