दुमका, अप्रैल 27 -- जरमुंडी प्रतिनिधि जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की रात मूसलाधार बारिश एवं आंधी तूफान की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 10 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। रविवार सुबह विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। बता दें कि शनिवार रात में तेज आंधी तूफान बारिश की वजह से जगह-जगह बिजली के तार पर पेड़ की डाली टूट गई थी और बिजली के तार कई जगह टूट गए थे। जिसे बिजली विभाग के कर्मियों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद दुरुस्त किया गया। वहीं पिछले कुछ दिनों से पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से इस बारिश की वजह से लोगों को काफी राहत मिली। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान में एक दर्जन बिजली पोल गिरे, दो पंचायतों की बिजली सप्लाई ठप यह भी पढ़ें- मौसम का बदला मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत यह भी पढ़ें- अररिया: तेज आंधी व बारिश से अररिया जिले को काफी नुकसान

हिंदी...