दुमका, जनवरी 29 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि।जरमुंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुशमाहा में कुआं में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुटन हांसदा पिता स्वर्गीय बबन हांसदा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही जरमुंडी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया है। बताया जाता है कि उक्त अधेड़ व्यक्ति को आंखों से कम दिखाई देता था। कुएं के पास किसी तरह से चला गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस द्वारा अनुसंधान की जा जारी है। इस मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन थाना में नहीं दिया गया है। थानेदार श्यामानंद मंडल ने बताया कि उक्त व्यक्ति को नशे की लत लगी हुई थी और उसे कम दिखाई भी देता था। तीन दिन पहले से ही वह लापता था। परिजनों ने खोजबीन की,पर वह नहीं मिला था। परिजनों ने सोचा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.