दुमका, मई 15 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के हथनामा गांव निवासी अभिषेक कुमार ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय में 12वीं की कला संकाय परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। अभिषेक कुमार ने 12वीं की परीक्षा में 95 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय माता ज्योत्सना मंडल, पिता लाल गोविंद मंडल एवं शिक्षकों और अपनी मेहनत को दिया। माता ज्योत्सना देवी सहायक शिक्षिका है जबकि लाल गोविंद मंडल की गांव में ही कपड़े की छोटी सी दुकान है। अभिषेक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी विद्यालय से प्राप्त की थी। अभिषेक ने बताया कि वह आगे चलकर आईएएस बनना चाहता है। उसके सफलता की सूचना पाकर सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश मंडल ने अभिषेक के घर पहुंच कर मेडल देकर बधाई दी एवं उसके उज्जवल भविष्य की मंगल ...