बस्ती, मई 4 -- बस्ती, निज संवाददाता। जनपद में पारंपरिक खेती के साथ अब किसान फूलों की खेती की ओर भी तेजी से रुख कर रहे हैं। खासकर जरबेरा फूल की खेती किसानों के लिए लाभ का सौदा साबित हो रही है। उद्यान विभाग ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो रही है। जिला उद्यान अधिकारी अरूण कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद में दो किसानों को एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना के तहत किसान को चार हजार वर्ग मीटर में हाईटेक पाली हाउस का निर्माण कराना होता है। यह भी पढ़ें- माया के जीवन में खुशियों के रंग भर रहे पपीता और सब्जी की खेती जिसमें करीब 58 लाख रुपए की लागत आती है। हाईटेक पालीहाउस का निर्माण पूर्ण होने के बाद उसमें फल, सब्जी, मसाले, फूल और औषधीय पौध...