हजारीबाग, मई 4 -- चुरचू, प्रतिनिधि। प्रखंड के जरबा पंचायत सचिवालय में सोमवार को नाबार्ड के द्वारा संचालित मुस्कान फाउडेंशन के माध्यम से सूक्ष्म उद्यम विकास के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गयी। इस प्रशिक्षण में जरबा पंचायत से 20 महिलाओं को चयनित किया गया। जिन्हे 5 मई से 18 मई तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में सभी महिलाओं को महुआ का अचार, कैंडी और महुआ के लड्डू बनाने की प्रशिक्षण दी जायेगी। मौके पर बहेरा मुखिया देवकी महतो, जरबा मुखिया सुनीता देवी, त्रिचा भारती, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, सनी कुमार, जेएसएलपीएस, बीना देवी, रवि शंकर मुस्कान फाऊंडेशन, संगीता देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, उषा देवी, ज्योति कुमारी, मजदा खातून, रजिया खातून, नुरेश खातून, ...