जरडा पंचायत भवन में बैंक ऑफ इंडिया बीसी केंद्र का उद्घाटन
गुमला, जून 8 -- जारी। प्रखंड के जरडा पंचायत भवन में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया के बीसी (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) केंद्र का उद्घाटन किया गया। मौके पर बैंक प्रबंधक संदीप कुमार, मुखिया बिनय एक्का, ग्राम प्रधान महेवर बैगा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैंक प्रबंधक ने बताया कि केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को नकद जमा-निकासी, नया खाता खोलने, आधार आधारित बैंकिंग सेवाएं तथा अन्य वित्तीय सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। केंद्र खुलने पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे लाभकारी पहल बताया। यह भी पढ़ें- किसान क्रेडिट कार्ड: खेती और गांव की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.