चक्रधरपुर, फरवरी 20 -- बंदगांव। गुरुवार को कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अवैध रूप से क्षेत्र में चल रहा अवैध महुआ शराब भट्ठी ध्वस्त किया जा रहा है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ कराईकेला थाना क्षेत्र के जरजट्टा जंगल क्षेत्र में अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त किया गया। अवैध रूप से शराब बनाई जा रही भट्टी से पुलिस को लगभग 150 किलोग्राम जावा महुआ जब्त करते हुए नष्ट किया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में अभियान चला कर महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार अभियान चलता रहेगा. होटल ढाबा में भी औचक छापामारी की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि कोई भी गैर कानूनी कार्य नहीं करें वरना पुलिस को कानूनी करवाई करनी पड़ेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.