जरकाटोली में हाथियों ने दो घर किए ध्वस्त, बच्ची घायल
रांची, जुलाई 5 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के वीरता जरकाटोली गांव में शनिवार आधी रात को जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने दो घरों को ध्वस्त कर दिया और घर में रखा अनाज बर्बाद कर दिया। इस दौरान दीवार गिरने से एक बच्ची घायल हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 12 बजे दो जंगली हाथी गांव में घुस आए। हाथियों ने पहले प्यारी तोपनो और फिर गोपाल तोपनो के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। गोपाल तोपनो के घर की दीवार गिरने से अंदर सो रही उनकी बेटी सलोमी तोपनो घायल हो गई। हाथियों ने घर में रखे अनाज को भी तहस-नहस कर दिया। ग्रामीणों ने शोरगुल कर किसी तरह हाथियों को जंगल की ओर भगाया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।घायल सलोमी तोपनो को परिजनों ने तत्काल तोरपा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.