मुजफ्फर नगर, मार्च 31 -- जय हिन्द जूनियर हाईस्कूल बरला का वार्षिक परिक्षा फल घोषित किया गया। इस दौरान मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सोमवार को गांव बरला में स्थित जय हिन्द जूनियर हाईस्कूल में अध्यापकों के द्वारा परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। कक्षा प्ले से आठ तक वैष्णवी, लवित, अक्क्षा, शिवा, हम्माद, आयत, युवराज मौर्य, श्रेया, भानूप्रताप, पाखी भटनागर, वेदिका, तनु, ने प्रथम स्थान व सारिका, यशा, वाणी, समर्थ, मंयक, काव्या, वाणी शर्मा, उजेफा, आर्यन, नव्या शर्मा, शिवांगी, शिल्पी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें प्रबंधक मुनेश देवी व प्रधानाचार्य श्रवण कुमार व उप प्रधानाचार्य पोपीन कुमार ने सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...