घाटशिला, मार्च 26 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया में श्रीश्री हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय चूड़ाकरण कार्यक्रम की शुरुआत 108 श्रद्धालओं की कलश यात्रा के साथ हुई। इस दौरान जय हनुमान के जयकारों के साथ यात्रा देव नदी घाट पहुंची, जहां पुरी से आए पुजारियों ने विधि-विधान से पूजन व विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराया। कलश में जल भरने की पूजा संपन्न कराने के बाद महिलाएं व कन्याएं सिर पर कलश में जल भरकर गांव का भ्रमण करते हुए वापस हनुमान मंदिर पहुंची। प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में चंडी पाठ, सुंदरकांड, जागरण, विसर्जन, प्रसाद वितरण समेत विभिन्न कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर कमेटी के सारे सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.