बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- जय सिया राम के जयघोष से गूंजा मोहनपुर अखंड कीर्तन में शामिल हुए सैकड़ों भक्त फोटो : मोहनपुर कीर्तन : सिलाव प्रखंड के मोहनपुर ठाकुरबाड़ी में अखंड कीर्तन में शामिल लोग। नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव प्रखंड के मोहनपुर गांव में ठाकुरबाड़ी परिसर स्थित नवनिर्मित यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से हवन के साथ 24 घंटे का अखंड कीर्तन हुआ। इस दौरान पूरा गांव जय सिया राम, जय-जय सिया राम के मधुर जयघोष से गुंजायमान हुआ। यज्ञ के मुख्य आचार्य अरविंद पांडेय ने बताया कि गांव की सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के लिए यह आयोजन वर्ष 1932 से निरंतर किया जा रहा है। 92 वर्षों से चली आ रही इस अटूट परंपरा में गांव का हर वर्ग पूजा अर्चना करता है। इसमें शामिल श्रद्धालुओं के लिए फलाहार की विशेष व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को विशाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.