जय श्री श्याम के जयघोष के साथ रवाना हुई अर्जी डाक निशान यात्रा
आगरा, सितम्बर 9 -- बाबा खाटूश्याम के जयघोषों और भक्तिमय वातावरण के बीच एक शाम सांवरे के नाम समिति एवं एक शाम सांवरे के नाम गौ सेवा समिति द्वारा आयोजित द्वितीय अर्जी डाक निशान यात्रा बुधवार को ट्रांस यमुना कॉलोनी से श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि नितिन कोहली, पार्षद प्रकाश केशवानी, पार्षद गौरव शर्मा, पार्षद मुरारीलाल गोयल एवं अविनाश राणा ने बाबा श्याम की आरती उतारकर किया। इसके उपरांत अतिथियों ने झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं की डाक निशान यात्रा को श्री खाटूश्याम जी के लिए रवाना किया। यात्रा बी ब्लॉक, ट्रांस यमुना कॉलोनी से प्रारंभ होकर श्री खाटूश्याम मंदिर, जीवनी मंडी, सुल्तानगंज की पुलिया, गुरुद्वारा, करकुंज चौराहा, कारगिल पेट्रोल पंप, बोंदला, बिचपुरी, अछनेरा, भरतपुर, दौसा और रिंगस होते हुए खाटूश्यामजी मंदिर, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.