गिरडीह, मार्च 28 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में स्थित रामनवमी अखाड़ा कमिटि के सदस्यों के द्धारा शुक्रवार की शाम को रामनवमी के अवसर पर अखाड़ा जुलूस निकाला गया। गांडेय मोहदा मोड़, गांधीनगर, शीतला, कर्रीबाक , धोबिया मोड़ ,गांडेय पुराना बाजार अखाड़ा कमिटि की जुलूस मोहदा मोड़ , गांडेय बाजार होते हुए भयहरण मंडा पहुंची। इधर दासडीह , मोहनडीह अखाड़ा कमिटि की जुलूस जोराआम, मोहनडीह, गांडेय बाजार होते हुए भयहरण मंडा पहुंची। भयहरण मंडा में पहुंचकर सभी अखाड़ा कमिटि के सदस्यों ने पारंपरिक हथियार और लाठी-डंडे की मदद से कई हैरतंगेज खेल दिखाया। अखाड़ा कमिटि के सदस्य जय श्री राम सहित विभिन्न प्रकार के धार्मिक नारे लगाते हुए , हाथ में डंडा , तलवार फरसा आदि लेकर आगे बढ़ रहे थे। जुलूस में अखाड़ा कमिटि के कई सदस्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.