गिरडीह, मार्च 28 -- ताराटांड़, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के पंचायत ताराटांड़ अंतर्गत ताराटांड़, मोहलीडीह, भणडारीडीह, भलपहरी, बुचादह, सोनबाद समेत अन्य गांवों में बड़े ही धूमधाम से रामनवमी पूजा मनाया गया। मोहलीडीह गांव में शुक्रवार को रामनवमी पूजा संपन्न होने के बाद बजरंग आदर्श क्लब मोहलीडीह की ओर से महाप्रसाद का वितरण किया गया। देर शाम को बजरंग आदर्श क्लब मोहलीडीह के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार मंडल के नेतृत्व में रामनवमी पूजा पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा आकर्षक झांकी निकाली गयी। इस दौरान जय श्री राम, जय बजरंग बली, हर-हर महादेव आदि नारों से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। रामनवमी पूजा पर निकली शोभा यात्रा मोहलीडीह से होकर भणडारीडीह क्षेत्र का भ्रमण करते हुए दुर्गा मंदिर पंहुची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.