गंगापार, मार्च 28 -- लालगोपालगंज। कस्बे का ऐतिहासिक तीन दिवसीय श्री चैत्र रामनवमी मेला शनिवार को विविध सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के साथ जय श्री राम के उद्घोष के बीच भव्य रूप से संपन्न हो गया। अंतिम दिन लकी ड्रा, आतिशबाजी, लाइट एवं साउंड प्रतियोगिताओं के साथ विशाल भंडारा भी हुआ।मेले के समापन दिवस पर आयोजित इनामी योजना के तहत लकी ड्रा निकाला गया। बच्चे के हाथों 51 भाग्यशाली विजेताओं के नाम घोषित किए गए, जिन्होंने Rs.10 के कूपन के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लिया था। विजेताओं के चेहरों पर खुशी झलक उठी। इसके बाद रेलवे स्टेशन रोड स्थित मैदान में तीन प्रमुख आतिशबाजों पप्पू आतिशबाज (डेरवा), बक्का आतिशबाज (बिहार) और पंडित आतिशबाज (उल्दा) के बीच शानदार मुकाबला हुआ। तीनों टीमों ने आकर्षक और रंग-बिरंगी आतिशबाजी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.