जय श्री गणेश के जयघोषों से गुंजायमान रही धर्मनगरी वृंदावन
मथुरा, सितम्बर 14 -- ठाकुर श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन में बुधवार को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। धर्मनगरी दिनभर गणपति बप्पा मोरया और जय श्री गणेश के जयघोषों से गुंजायमान रही। मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन, अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर विघ्नहर्ता श्रीगणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। अठखंभा स्थित प्राचीन मोटा गणेश मंदिर में प्रातःकाल सेवायतों द्वारा भगवान श्रीगणेश का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंचामृत अभिषेक एवं विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने श्रद्धाभाव से प्रथम पूज्य भगवान गणेश का पूजन कर लड्डुओं का भोग अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि, मंगल एवं कल्याण की कामना की। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.