बिहारशरीफ, जनवरी 19 -- जय श्रीराम से गूंजा बेगमपुर, 551 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा फोटो: 19नालंदा01: बेगमपुर गांव में सोमवार को निकाली गयी कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। नालंदा, निज संवाददाता। बेगमपुर गांव में नौ दिवसीय अमृत वर्षा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन सोमवार को बेगमपुर, बड़गांव, सूरजपुर समेत आस-पास की करीब 551 महिलाओं ने यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालु बड़गांव सूर्य तालाब से संकलप के साथ कलश में जलभरी कर जय श्रीराम के जयघोष के साथ देव ज्योति रामेश्वरम शिव मंदिर यज्ञ स्थल पर पहुंचे। इस दौरान महिला, युवा व बुजुर्ग टोली बनाकर भक्ति गीत गाते रहे। अयोध्या से आये कथा वाचक आचार्य पंडित विश्वनाथ शास्त्री ने बताया कि यज्ञ हमारे व्यक्तित्व, कृतित्व और आचरण में सदाचार के रूप में अवतरित होता है। यज्ञमय जीवन का अर्थ सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.