लोहरदगा, अप्रैल 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। जय श्रीराम समिति की बैठक गुरूवार को लोहरदगा के निंगनी पंचायत में महिला अध्यक्ष सुनीता देवी की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला संरक्षक अजय सोनी, ओम महतो, बजरंग करवा तथा अनुज कुमार उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। सुनीता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि निंगनी पंचायत से महिलाओं की बढ़ती भागीदारी संगठन को और अधिक सशक्त बना रही है। आज के समय में महिलाएं किसी से भी कमजोर नहीं हैं। देश तेजी से प्रगति कर रहा है और हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। आज भारत के सर्वोच्च पद पर भी एक महिला राष्ट्रपति विराजमान हैं, जो नारी शक्ति का प्रतीक है।जय श्रीराम समिति केवल एक सामाजिक ही नहीं, बल्कि एक धार्मिक संगठन भी है, और धर्म के प्रति लोगों का विश्वास अटूट है। 1...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.